फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर, दो आरक्षक सहित चार गिरफ्तार, बेरोजगारों ने बनाई थी पुलिस गैंग

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़ किया है। एक फर्जी इंस्पेक्टर, दो फर्जी कॉन्स्टेबल और एक वाहन चालक को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र बरामद हुए हैं।
यह गैंग आरटीओ (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) का स्क्वॉड बनाकर हाईवे पर अवैध वसूली के लिए गश्त पर निकलने वाला था।
सूचना ऑनलाइन शॉप संचालक वैभव पाल ने दी। वैभव पाल ने बताया कि उनके चाचा मुकेश पाल की लीगल वर्कशॉप के नाम से चल रही ऑनलाइन दुकान के पीछे शिवम चतुर्वेदी नामक युवक खुद को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक बताकर धमकाने लगा और दो फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करवाए।
बुधवार को तीन और नियुक्ति पत्र बनवाने के लिए उसने फिर कॉल किया, लेकिन वैभव ने मना कर दिया। इसके बाद युवक धमकाने लगा, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।
डीएसपी (क्राइम ब्रांच) नागेन्द्र सिंह सिकरवार, साइबर सेल प्रभारी (निरी) धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह और उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने तुरंत कार्रवाई की। जैसे ही फर्जी गैंग और नियुक्ति पत्र बनाने पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
क्राइम ब्रांच के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह फर्जीवाड़ा पहली बार किया गया या पहले भी होते रहे।
डीएसपी (क्राइम ब्रांच) नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि चारों सागर के रहने वाले हैं। इनका सरगना शिवम चतुर्वेदी है। इसी ने यह पूरी गैंग बनाई थी। वर्दी पहनने के बाद रात में यह लोग हाईवे पर निकलते थे और वाहन चालकों से वसूली करते थे। शिवम पर दमोह में पहले से चोरी की एफआइआर दर्ज है।
पुलिस ने शिवम चतुर्वेदी पिता पुरषोत्तम चतुर्वेदी, पवन पिता ओमकार यादव, नीरज पिता कुंदन यादव एवं रविंद्र पिता अशोक यादव (सभी निवासी सागर) को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग कभी पुलिस तो कभी आरटीओ बनकर सड़क पर निकलते थे। वाहनों को रोकते और चेकिंग के नाम पर वसूली करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को फर्जी टीआई शिवम चतुर्वेदी का वैभव पाल के पास कॉल आया, जिसमें तीन और नियुक्ति पत्र बनवाने की मांग की गई। यह जानकारी वैभव पाल ने तुरंत क्राइम ब्रांच को दी। जैसे ही शिवम और उसके साथी कार से वहां पहुंचे, क्राइम ब्रांच ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

 

Next Post

सीएम मोहन यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, विजयादशमी पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन अवसर पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में शस्त्र पूजन किया। यह आयोजन अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया गया, जो दशहरा पर्व की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता है। इस […]