सीएम मोहन यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, विजयादशमी पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन अवसर पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में शस्त्र पूजन किया। यह आयोजन अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया गया, जो दशहरा पर्व की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने परंपरागत रूप से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की।
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुटता और भाईचारे के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। समत्व भवन में आयोजित इस पूजन में शस्त्रों को फूल-मालाओं से सजाया गया और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महापर्व विजयादशमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए संकल्पित होने का आहवान किया है।

 

Next Post

दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, आठ बच्चियों सहित 11 की मौत, हादसे में 20-25 लोग तालाब में डूबे

खंडवा। जिले के पंधाना क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20-25 लोग डूब गए। शाम 6 बजे तक 11 लोगों के शव निकाले गए। इनमें 8 बच्चियां हैं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन […]