सीधी। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा रविवार बहरी तहसील अंतर्गत सोन नदी के मरसरहा घाट में तहसील गोपद बनास के ग्राम खोहा के मुकेश सिंह पिता सवाईलाल सिंह चौहान की पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की गई है।
कलेक्टर ने कहा कि यह दुर्घटना दु: खद और हदय विदारक है। इस क्षति की भरपाई संभव नहीं है। पीड़ित परिवार की इस कठिन समय में हर संभव सहायता की जाएगी।
कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को तत्काल शासन के निर्देशानुसार राहत प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने मकर सक्रांति के मेले को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी नदी घटो में निगरानी रखने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है की राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होम गार्ड एसडीआरएफ की टीम सभी घाटो में सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाए। किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखे। कलेक्टर द्वारा जिले के नागरिकों से भी अपील की गई है की घटो में स्नान करते हुए पूरी सावधानी बरते। गहरे स्थानों में नही जाए, केवल चिन्हित स्थनों में ही स्नान करे। बच्चों को नदी में अकेले नहीं जाने दे।

