डिंडोरी। जिले में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
यातायात अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केके त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा यातायात थाना प्रभारी जीएस उइके के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मंडला बायपास, मंडला स्टैंड एवं सामनापुर तिराहे में अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालक और ग्रामीणों को समझाइश दी है।
इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहन चालकों को वाहन के दस्तावेज रखने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठाने और शराब पीकर गाड़ी ना चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।
यातायात प्रभारी जीएस उइके के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में सहा. उपनिरीक्षक बीएस तेकाम, मनोज खम्परिया, टीएस राजपूत, आरक्षक केपी सिंह एवं शिवकुमार मौर्य शामिल रहे।

