अवैध रेत उत्खनन में पकड़ाया डम्फर

सीधी। सोन घड़ियाल नकझर बीट अन्तर्गत रामपुर सिहावल में वन परिक्षेत्राधिकारी योगेन्द्र तिवारी को अवैध रेत ले जाने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर रात्रि 12.30 बजे के दरमियान टीम के साथ नकझर में दबिश देकर डम्फर क्र. एमपी 53 जीए 4214 को जप्त कर बहरी थाना के सुपुर्द किया गया है।
रेत कारोबारी मौके की तलाश में प्रशासन की नजर बंद कर रेत उत्खनन करते हैं।
इन चीजों को देखते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी योगेन्द्र तिवारी ने विशेष टीम का गठन कर गश्त में रहते हैं।
कार्यवाही के दौरान वन रक्षक शेर बहादुर पटेल, रमेश सोनकर, सुरक्षा श्रमिक प्रवीण दुबे सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

 

Next Post

लावारिस हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, बम निष्क्रिय करने के लिए सेना से मांगी गई मदद

इंदौर। द्वारकापुरी थानांतर्गत एक हैंड ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रेनेड राजा रामन्ना प्रौद्योगिकी केंद्र से महज 300 मीटर दूरी पर पड़ा था। उसकी सेफ्टी पिन भी निकली हुई मिली। पुलिस उपायुक्त‍ जोन-चार आरके सिंह के मुताबिक रहवासी महेंद्र बामनिया ने सूचना दी थी कि प्रौद्योगिकी केंद्र […]