भोपाल। राजधानी के बिशनखेड़ी के पास बड़वाई में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई।
प्लास्टिक का माल होने की वजह से आग तेजी से फैली और जल्द ही इसे विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की वजह से उठता धुआं काफी दूर से ही नजर आ रहा है। इस हादसे की वजह से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का वातावरण बन गया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आठ से दस दमकलें आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही।
वही, पुलिस बल भी मौके पर पहुंची।
आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
आगजनी की इस घटना में भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।


