लोकायुक्त ने मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर को पांच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

मऊगंज। रीवा लोकायुक्त टीम ने मऊगंज जिले में कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
लोकायुक्त की यह कार्रवाई अपर कलेक्टर के चेंबर में की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि जमीन के बंटवारे की फाइल को राजस्व न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज के पक्ष में फैसला करने के लिए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी द्वारा बीस हजार रुपए की मांग की गई थी।
पहली किस्त में वह दस हजार रुपए पहले ही ले चुके थे। जब शिकायतकर्ता ने शेष दस हजार रुपए में कुछ कंसेशन करने की बात की तो उन्होंने पांच हजार का कंसेशन भी शिकायतकर्ता को दिया था।
शेष बचे पांच हजार अपने चेंबर में बतौर रिश्वत लेते हुए अपर कलेक्टर पकड़े गए हैं। कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार एवं निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम के द्वारा की गई है।
अपर कलेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

 

Next Post

एमवाय अस्पताल में बनेगा मध्य प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ कंपिटेंसी, सिकलसेल मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज

इंदौर। शहर के एमवाय अस्पताल को मध्य प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ कंपिटेंसी इन सिकलसेल बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें सिकलसेल का आधुनिक इलाज मरीजों को मिलने लगेगा। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में सेंटर के निर्माण के लिए डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के राष्ट्रीय अधिकारी पब्लिक हेल्थ […]