बलियरी के अवैध रेत भण्डारण पर खनिज विभाग ने की कार्यवाही, लाखों की रेत हुयी जब्त

सिंगरौली। खनिज विभाग ने अवैध रेत कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए बलियरी में लाखों रुपए का अवैध रेत भंडारण पर कब्जा कर लिया।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग के खनिज अधिकारी एके राय को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि बलियरी में अवैध रेत माफिया जगह-जगह अवैध रेत का भंडारण किया हुआ है।
जिस पर सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तत्काल खनिज अधिकारी एके राय द्वारा अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए बलियरी में जगह- जगह अवैध रेत भंडारण पर छापा मार कार्यवाही में लाखों रुपए का अवैध रेत जब्त किया गया।
कार्रवाई में सहा. खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, प्रभारी खनिज निरीक्षक मुनेंद्र सिंह, सैनिक गजानंद कुमार, दीनबंधु, बैढ़न पुलिस एवं सहकार ग्लोबल के रामकुमार गुप्ता व उनकी टीम रही मौजूद रही।

 

Next Post

गर्मियों में गर्भवती महिलाओं ले पोषण आहार, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

सिंगरौली। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का दोगुना ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान उनकी अच्छी और बुरी सेहत का असर गर्भस्थ शिशु की सेहत पर पड़ता है। कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान खास ख्याल रखना चाहिए। दरअसल इस दौरान महिला न सिर्फ […]