सबलगढ़ एसडीएम ने बैठक में सीएमओ पर की सख्त टिप्पणी

मुरैना। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था, ट्रैफिक, साफ-सफाई और बिजली जैसी सुविधाओं पर चर्चा के लिए कैलारस थाने में शांति समिति की बैठक में जब नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं की बात आई तो सबलगढ़ एसडीएम वीरेंद्र कटारे आपा खो बैठे और नप सीएमओ के लिए कहा कि मैं दो-चार सीएमओ को ठोक चुका हूं, अब इसका नंबर है।
बैठक में सीएमओ मौजूद नहीं थे, लेकिन जब एसडीएम यह बात कह रहे थे, तो पास बैठे एसडीओपी रवि सोनेर ने मीडियाकर्मियों को देखकर तत्काल उनके कान में कुछ कहा, इसके बाद एसडीएम ने मुद्दा बदल दिया, लेकिन इन बिगड़े बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वहीं, कैलारस नप सीमएओ अमजद गनी का कहना है कि मेरे लिए एसडीएम साहब जो शब्द बोल रहे हैं, वह किसी भी तरह से मर्यादित नहीं और नहीं किसी अफसर की ऐसी भाषा होती है। उन्होंने कहा कि दरअसल एसडीएम साहब 14 अप्रैल को हमारे एक कर्मचारी बाबूलाल का वसूली कट्टा ले गए थे, जो अब तक वापस नहीं मिला। यह कट्टा नहीं रकम होती है, इसका हिसाब नहीं देने पर कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई हो सकती है, इसलिए मैंने कट्टा वापिस करने के लिए कुछ दिन पहले एसडीएम साहब को पत्र लिख दिया था, शायद इस बात से वह नाराज हों।
वहीं, सबलगढ़ एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने कहा कि ठोकने का तात्पर्य मारपीट से नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई से है और उसके लिए मैं कलेक्टर साहब को पूरी रिपोर्ट भेज रहा हूं। मेरी नाराजगी इसलिए थी कि अध्यक्ष से लेकर सभी लोग नप के बारे में शिकायतें कर रहे थे।
सीएमओ न जनसुनवाई में आते हैं, नहीं किसी बैठक में। नप में भी नहीं बैठते। मेरे पास इतनी शिकायतें आ रही हैं, कि कुछ पांच-पांच घंटे खड़े रहकर अतिक्रमण हटवा चुका हूं, सफाई करवा चुका हूं।

Next Post

अमरवाड़ा में कड़ी टक्कर देने के बाद बुधनी, बीना एवं विजयपुर विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटी गई कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर, सागर की बीना एवं सीहोर की बुदनी विधानसभा सीट में उप चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, पर कांग्रेस पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। तीनों सीट के लिए प्रभारी नियुक्त करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ […]