चेतक ब्रिज के पास स्थित होटल की चौथी मंजिल से गिरकर गुजरात के छात्र की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के चेतक ब्रिज के नजदीक स्थित एक होटल की चौथी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत हो गई।
18 वर्षीय छात्र गुजरात के गांधीनगर से अपने दोस्तों के साथ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल में स्पोर्ट्स इवेंट्स में शिरकत करने आया था।
घटना गुरुवार रात की है। बताया जाता है कि छात्र उस वक्त होटल के कमरे में अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वह पीछे की ओर बालकनी में गया और रेलिंग से गिरकर उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस के हाथ घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज लगे है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या की है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हो गया।
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय तुषार माली गांधीनगर में स्थित गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (जीएनएलयू) के प्रथम वर्ष का छात्र था। वह मूलत: राजस्थान का रहने वाला था। वह भोपाल स्थित एनएलआईयू में जारी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने यूनिवर्सिटी की ओर से अन्य साथियों के साथ बुधवार को भोपाल आया था।
बताया जा रहा है कि हादसे के पहले होटल के रूम में पार्टी चल रही थी। जिसके बाद बालकनी से गिरकर तुरंत उसकी मौत हो गई। पुलिस एम्स अस्पताल में शव का पीएम करवाया है। युवक की मौत के कारण का पता लगाने होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

 

Next Post

शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत

ग्वालियर। झाँसी रोड थाना अंतर्गत शिवपुरी लिंक रोड स्थित सांतऊ गांव की शीतला माता मंदिर के दर्शन लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में पांच युवक सवार थे। घायल दो युवकों का इलाज जारी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि डिवाइडर से टकराकर कार […]