सीधी कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DR. SUMIT SENDRAM

सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कृषि विभाग के नरवाई प्रबंधन रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह नरवाई प्रबंधन रथ जिले के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को नरवाई जलाने के नुकसान और प्रबंधन के उपायों के बारे में जानकारी देगा और नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित करेगा।
कलेक्टर ने कहा कि इस नरवाई प्रबंधन रथ का उद्देश्य जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकना, पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, खेतों की मिट्टी उपजाऊ बनाये रखना एवं जन धन हानि को रोकना है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, कृषि विभाग के उप संचालक कृषि संजय श्रीवास्तव, सहा. कृषि यंत्री योगराज सावरकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास संजय श्रीवास्तव ने किसान भाइयों से अपील की है कि नरवाई जलाने से भूमि में अम्लीयता बढती है, जिससे मृदा को अत्यधिक क्षति पहुँचती है। सूक्ष्म जीवाणुओं की सक्रियता घटने लगती है एवं भूमि की जलधारण क्षमता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। किसान भाई कम्बाईन हार्वेस्टर से कटाई के साथ ही भूसा बनाने की मशीन को प्रयुक्त कर यदि भूसा बनायेंगे तो पशुओं के लिए भूसा मिलेगा और फसल अवशेषों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा, साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।

Next Post

पत्रकार की गिरफ्तारी पर मचा हंगामा, विधायक बोले– “अगर पत्रकार दोषी है तो मैं इस्तीफा दूंगा

मऊगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमर रिपब्लिक के पत्रकार मिथिलेश त्रिपाठी को पुलिस ने सरेआम घसीटते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह वाकया उस समय हुआ, जब कांग्रेस पार्टी ईडी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, […]