जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति को चूड़ियां भेंट करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया, जिसको लेकर पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोंक हुई।
हंगामे और धक्का मुक्की के बीच जब एनएसयूआई के कार्यकर्ता अंदर जाने पर अड़े रहे तो पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि एनएसयूआई ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली थी, लिहाजा शांति भंग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।


