जादू टोने के शक में मंडला जिले में एक और हत्या, जिले में जादू टोने के शक में इससे पहले और भी हो चुकी है हत्याएं

DR. SUMIT SENDRAM

मंडला। जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई विकास खंड के ग्राम पंचायत सूरजपूरा की 62 वर्षीय सुधन बाई पति गन्ना सिंह की गांव के ही कुछ लोगों ने जादू टोने के शक में धार दार हथियार से हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के शव को बोरी में डालकर बुढ़नेर नदी के किनारे फेक दिया था। घटना 19 तारीख की बताई गई है।
गुरुवार को पुलिस ने नदी के किनारे से महिला का शव बरामद किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा शव का परीक्षण कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (बिछिया) सौरभ तिवारी ने बताया कि 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

 

Next Post

शहपुरा एसडीएम की अनूठी पहल, ईकेवाईसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राशन दुकान विक्रेताओं को बांटे खाद्यान्न रखने हेतु बड़े टब और चटाई

डिंडोरी। शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा की अध्यक्षता में बैठक ली गई। बैठक में विकासखंड शहपुरा एवं मेंहदवानी के बहुउद्धेशीय कृषि साख समितियों / उपभोक्ता भंडारो एवं महिला स्वः सहायता समूहों द्वारा संचालित की जाने वाली शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता एवं प्रबंधक उपस्थित रहे। समीक्षा में पाया गया […]