जबलपुर। विद्युत विभाग की अवैध कटौती से क्षेत्रवासियो को आए दिन भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ रहा हैं।
बिजली के बिना लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है।
बिजली कटौती के विरोध में बिलपुरा, मड़ई एवं रिछाई के क्षेत्रीय रहवासियो ने मंगलवार को आधारताल स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव किया। जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियो को अघोषित बिजली की कटौती के खिलाफ ज्ञापन सौपा।
बिलपुरा, मड़ई एवं रिछाई के क्षेत्रीय रहवासियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो – तीन दिन के अंदर समस्या का निराकरण नहीं किया जाता तो क्षेत्रीय रहवासियो के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।


