छत्रसाल स्टेडियम के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

DR. SUMIT SENDRAM

सीधी। सोमवार दोपहर शहर के मध्य स्थित छत्रसाल स्टेडियम के पीछे सुख नाले के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी व्याप्त हो गई।
यह मामला तब सामने आया जब दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि नाले के ऊपर बड़ी संख्या में पक्षी मंडरा रहे थे और आसपास कई आवारा कुत्ते घूम रहे थे।
दृश्य असामान्य लगने पर लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो नाले के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल सुनसान होने की वजह से स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका गहराने लगी है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
प्रत्यक्षदर्शी राम भूषण सिंह ने बताया कि उन्होंने शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान देखे, जिससे यह प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शव मिला, वह बेहद सूनसान है और आमतौर पर वहां लोगों की आवाजाही नहीं होती।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शववाहन के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी गई है।

 

Next Post

पिता ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की मौत

दमोह। जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहरई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने मंगलवार दोपहर तीनों बच्चियों के साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। चारों को गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पिता सहित दो बच्चियों ने […]