जिला चिकित्सालय प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

डिंडोरी। कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय प्रांगण में रविवार को आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम संपूर्णता अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।
स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली, मुंबई, भोपाल, जबलपुर सहित अन्य बड़े शहरों से पहुंचे विभिन्न विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उचित उपचार किया गया।
गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज को चिन्हित कर बड़े चिकित्सालयो में भेजा जाएगा।
शिविर में मानसिक रोग/कैंसर, दांत, नाक, कान, गला, हृदय रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, जनरल सर्जन, सोनोग्राफी, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग और दवा वितरण के लिए अलग अलग कक्ष बनाए गए।
शिविर में दूर दराज से पहुंचे मरीज को स्वास्थ्य प्रदान किया गया।

 

Next Post

भारत विकास परिषद, महाकौशल प्रांत के द्वारा किया गया पौधारोपण

जबलपुर। निरंतर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारत विकास परिषद की महाकौशल प्रांत जबलपुर में स्थापित शाखा के द्वारा लगभग 50 से 60 पौधों को रोपित किया गया। पौधारोपण की विशेष बात यह कि यह पौधे छोटे नहीं बल्कि बड़े-बड़े पौधे जिनकी उम्र लगभग 2, से 3 वर्ष है, […]