नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार पांच हजार रूपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश का एक आरोपी जो कई महीनों से फरार चल रहा था, उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बुधवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना दिगौड़ा में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश का एक आरोपी कई महीनो से फरार चल रहा था। जिस पर टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और एक टीम का गठन किया था।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी यूपी के ललितपुर के गांव बानपुर का रहने वाला राहुल कुशवाहा है, जिसके ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को आज दोपहर में सूचना मिली थी कि आरोपी टीकमगढ़ जिले के बिरहा गांव में घूम रहा है। जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है।

 

Next Post

Get started with online dating in aberdeen today

Get started with online dating in aberdeen today Online dating in aberdeen is a good way to fulfill new people and find someone. there are numerous dating websites to pick from, and all of them have features and benefits. if you’re wanting a dating site that’s certain to aberdeen, then […]