मध्य प्रदेश में तीन चक्रवात सक्रिय, आठ जिलों में बारिश, 11 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है।
बुधवार को भोपाल, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, इटारसी, डिंडोरी छतरपुर और रायसेन में हलकी तो कहीं तेज बारिश हुई।
मौसम केंद्र भोपाल ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर सहित 18 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है, वहीं दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है।
इससे पहले मंगलवार को भिंड, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, गुना, अशोक नगर, टीकमगढ़, सतना के चित्रकूट और रीवा में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। कहीं, तेज आंधी चली तो कहीं बारिश का दौर जारी रहा। शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में तेज बारिश हुई वहीं रतलाम में धूल भरी आंधी चली।
मौसम विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा, जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम का मिजाज दोपहर बाद ही बदलेगा।

 

Next Post

शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने 12 एकड़ गेहूं के खेत में मचाई तबाही, लाखों की तैयार फसल जल कर राख

सतना। जहां प्रदेश के कई जिलों में जारी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने संबंधित क्षेत्रों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। वहीं, दूसरी तरफ सतना जिले के किसानों पर ये नुकसान आग का रूप धारण कर गुजरा है। बता दे कि जिले के उचेहरा क्षेत्र में कुछ खेतों के […]