मप्र पुलिस उपनिरीक्षक / आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु एक दिवसीय विशेष कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में जिले के इच्छुक युवाओं के लिए मप्र पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु आवश्यक जानकारी एवं परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को रक्षित केंद्र डिंडोरी में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आगामी भर्ती परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी देना एवं परीक्षा की तैयारी के प्रभावी तरीकों, रणनीतियों और सफलता के लिए आवश्यक सुझावों से अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर प्रयास कोचिंग के संचालक मनोज चौकसे द्वारा परीक्षा के सिलेबस, फिजिकल ट्रेनिंग की तैयारी एवं लिखित परीक्षा की रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी (डिंडोरी) सतीश द्विवेदी, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, यातायात थाना प्रभारी सुभाष उइके, रक्षित निरीक्षक कुंवर सिंह उलाडी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से सफलता हेतु प्रेरित किया।
कार्यशाला में युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगन, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। पुलिस सेवा केवल एक करियर नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक अवसर है।

 

Next Post

क्विज प्रोग्राम के लिए 175 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जबलपुर। सेवा इन एक्शन बैंगलोर द्वारा प्रश्नोत्तरी क्विज राज्य स्तरीय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को स्पोर्ट्स क्लब ऑफ जबलपुर में होगा। बौद्धिक स्तर बढ़ाने हेतु पूरे मध्य प्रदेश के सभी जिलों से 175 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें विकलांग सेवा भारती स्नेह नगर में […]