बिछिया पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद

मंडला। जिले की बिछिया पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया हैं।
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बाइक बिछिया पुलिस ने बरामद की है।
बिछिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि थाना बिछिया में 29 एवं 30 मार्च के दरमियाँनी रात एक मोटर साइकिल के चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें प्रार्थी रतन लाल धुर्वे निवासी उमरवाड़ा थाना बिछिया ने बताया कि उसकी टीव्हीएस कंपनी की बाइक जो घर के पीछे आंगन में खडी़ थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर के ले जाया गया हैं।
आवेदक की बाइक चोरी की रिपोर्ट पर से थाना बिछिया में चोरी की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान चोरी गये मोटरसाइकिल एवं चोर की तलाश हेतु जानकारी एकत्र की गयी। तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदेही सुरेश उर्फ गोलू मरावी(26) निवासी उमरवाड़ा से पुछताछ की गयी। पुलिस की पुछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की 29 मार्च 2024 को बाइक क्रमांक एमपी 51 जेडबी 9571 को चोरी करना बताया।
आरोपी के कब्जे से एक अन्य बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 09 जेई 7971 को भी मौके से जब्त कर थाना बिछिया में धारा 41(1-4), 102 जाफौ, 457, 380 ताहि के तहत के तहत पृथक से अपराध पंजीकृत किया गया।
छत्तीसगढ़ पासिंग गाडी को आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ से चोरी करना बताया।
आरोपी के कब्जे से दोनो वाहन जब्त कर गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया।
बिछिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उपनिरीक्षक धनपाल बिसेन, आरक्षक संजय कटरे, नायसाय मरावी, महेन्द्र रहागडाले एवं सायबर सेल टीम की भूमिका रहीं।

 

Next Post

चुनाव ड्यूटी के दौरान शासकीय कर्मी की हार्ट अटैक से मौत

मंडला। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 19 अप्रैल यानी आगामी कल मतदान होगा। इन सीटों पर मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा सहित सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार को मतदान अधिकारी और कर्मचारी चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग बूथों पर रवाना […]