मुख्यमंत्री ने 147 करोड़ 06 लाख के 38 विकास कार्यों की डिंडोरी को दी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रो में 24 घंटे बिजली देने की घोषणा

डिंडोरी। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को डिंडौरी पहुंचे, जहां आभार सह-उपहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम से पूर्व डिंडोरी आगमन पर मुख्यमंत्री का पुलिस परेड ग्राउंड में बनाए गए हेलीपैड में स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपा।
मुख्यमंत्री ने 147 करोड़ 06 लाख के 38 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि नर्मदा के किनारे बसे शहरों में घाटों का निर्माण होगा। गांव में 24 घंटे बिजली देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। डॉ. मोहन यादव बोले कि किसान भाई बहनों की स्थिति अच्‍छी होगी। रोजगार के अवसर भी उपलब्‍ध कराएंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गाड़ासरई एवं समनापुर को तहसील बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि शव वाहन और एंबुलेंस भी देंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर लाडली बहनाओ को 250 रुपये का शगुन देते हुए कहा कि 1250 रुपये के अतिरिक्‍त 250 रुपये दिए जाएंगे। लाड़ली बहनों को 450 रुपये का गैस सिलेंडर भी मिलेगा।
डॉ. मोहन यादव बोले कि हम लोग देश को मां मानते हैं। मुझे 1 करोड़ 39 लाख बहनों का प्रेम मिला है। उन्होंने बहनों से कहा कि आप इन पैसों से राखी और मिठाई खरीदना। यह त्‍योहार हजारों वर्ष के त्‍याग का फल है। बहनें परिवार से कभी मुंह नहीं मोड़ती हैं।

 

Next Post

इंदौर पुलिस ने दिया राखी का तोहफा, पुलिस ने 39 लोगों के गुमे मोबाइल लौटाए

इंदौर। शनिवार को इंदौर पुलिस ने 39 लोगों को राखी का तोहफा देते हुए उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल लौटाए। पुलिस को गुमे मोबाइल को ढूंढने के लिए बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटका एवं उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में खासी मशक्कत करनी पड़ी। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक […]