उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों के लिए नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी को किया गया सम्मानित

जबलपुर। डॉ. संजय तिवारी को हीरत जयंती के अवसर पर गोविंद राम सकसेरिया वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र महाविद्यालय, जबलपुर के द्वारा नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी (अध्यक्ष व्यवसायिक अर्थशास्त्र एवं व्यवसाय प्रशासन)को उनके अकादमिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इनके द्वारा लगभग 40 किताबो का संपादन एवं लेखन कार्य किया गया। डॉ. संजय तिवारी द्वारा 20 शोधार्थियों को आपके निर्देशन में पी.एच.डी. उपाधि प्रापत हुई।
डॉ. संजय तिवारी के द्वारा 100 से अधिक रिसर्च पेपर एवं 30 राष्ट्रीय सेमीनार व वेबिनार का संयोजन किया गया, जिसमें 30000 सहभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। डॉ. संजय तिवारी आप एमकॉम (गोल्ड मैडलिस्ट), पीएचडी, एमबीए एवं डी.लिट की उपाधि धारक हैं।
इनके द्वारा कोरोना के दौरान 50 विडियों विषयों से संबंधित बनायें गयें थे।

 

Next Post

ड्रेनेज़ घोटाले में फरार ठेकेदारों पर पांच हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

इंदौर। ड्रेनेज घोटाले में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार दोपहर कोर्ट पेशकर जेल भेज दिया। तीन आरोपी अभी भी पुलिस रिमांड पर है। वही, दो आरोपी अभी भी फरार है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। आरोपियों की […]