सीधी। सीधी – रीवा मार्ग हादसे का पर्याय बन चुका है, कोई दिन ऐसा गुजरता है, जिस दिन इस मार्ग में हादसा न हो।
एक बार फिर से एक हादसा घटित हुआ, जहां बस व जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटे आई है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया कि बालाजी बस ट्रेवल्स क्रमांक एमपी 07 पी 3282 रीवा से सीधी आ रही थी, वहीं जीप वाहन क्रमांक एमपी 18 टी 0581 चुरहट की तरफ जा रहा था, देवनाड़ नाला के पास दोनों वाहन में तेज गति से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे जीप में सवार 12 व बस में सवार 02 लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को 108 एंबूलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही, जीप चालक की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।
घायलों में पुष्पेंद्र पिता बंशबहोर विश्वकर्मा (25) निवासी खैरा, रवि पिता आशीष विश्वकर्मा (13) निवासी बम्हनी, रानी पति आशीष विश्वकर्मा (35) निवासी बम्हनी, रंगनाथ पिता दीनबंधु जायसवाल (45) निवासी खैरा, प्रभुनाथ पिता हिसाबी विश्वकर्मा (62) निवासी बम्हनी, आशीष पिता रघुनाथ विश्वकर्मा (36) निवासी बम्हनी, नैंसी पिता रमाशंकर विश्वकर्मा (13) निवासी उकरहा, सुमन पिता विश्वनाथ विश्वकर्मा (19) निवासी देवरी, चिरौजी पति बंसबहोर विश्वकर्मा निवासी खैरा, मीना पति लक्ष्मण विश्वकर्मा (36) निवासी नौगवां, वहीं बस में सवार कसुमकली पति मकसूदन कुशवाहा (42) निवासी बारपान व सरस्वती पति प्रवीण गुप्ता (36) निवासी जोगीपहरी को चोटे आई हैं।
चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है।जिसके कारण लोग काफी तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं, फोरव्हीलर में एक्सीडेंट होने वालों की तो कुछ हद तक जिंदगी बच जाती है, किंतु तेज गति बाइक सवार जो दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, उन्हें जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है।


