जबलपुर। शहर में बीएसएनल कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की समस्या व बीएसएनएल की विकास को लेकर धरना दिया जा रहा है।
बताया गया कि बीएसएनएल कर्मियों की पदस्थापना और तबादले में भेदभाव किया जाता है।
बीएसएनएल कर्मचारियों की मेडिकल बिल पेंडिंग पड़े हुए हैं, उन बिल को पास नहीं किया जा रहा है। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। कार्यालय में साफ सफाई का अभाव है, पानी की व्यवस्था नहीं है, बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है,
बीएसएनएल कर्मचारियों की मांग है कि बीएसएनएल के विकास को लेकर प्रचार प्रसार किया जाए, शहर में होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएं, जिससे बीएसएनल संचार सेवा को जीवित किया जा सके।
साथ ही उपभोक्ताओं का भी ध्यान दिया जाए, अपना काम करने के लिए सप्ताह दो सप्ताह उपभोक्ता भटकती रहती हैं, जिसे संचार सेवा प्रभावित होती है। बीएसएनल सेवा के लिए प्रभावी सेवाएं बनाई जाए।

