फाइनेंस कर्मियों के शराबखोरी व अमर्यादित क्रियाकलाप से साकेत नगर मोहल्लेवासी हुए त्रस्त, साकेत नगर मोहल्ला समिति ने शराबखोर कर्मियों के खिलाफ कोतवाली में दिया आवेदन

जबलपुर। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत साकेत नगर में इन दिनों फाइनेंस कर्मियों के अमर्यादित क्रियाकलाप एवं शराबखोरी से कॉलोनीवासी त्रस्त है।
शुक्रवार को साकेत नगर मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों के द्वारा फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ शिकायत की गई है।
कोतवाली पुलिस को की गई लिखित शिकायत में बताया गया कि साकेत नगर स्थित सरला ठाकुर के मकान पर एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है।
उक्त फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के द्वारा रात्रि के समय में अक्सर शराबखोरी, गालीगलौच व अन्य अशोभनीय कार्यो में लिप्त रहते है। मोहल्लेवासियों के विरोध करने पर फाइनेंसकर्मी गाली गलौज एवं मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
वही, शुक्रवार को फाइनेंस कर्मियों के द्वारा मोहल्ले के मदन दीक्षित के साथ गालीगलौज वह मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले वासी परेशान हैं।
साकेत नगर मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों ने कोतवाली थाने में पहुचकर थाना प्रभारी से उक्त मकान से फाइनेंस कंपनी को खाली करने की अपील की है, ताकि मोहल्ले में शांति व सौहार्द का वातावरण बना रहे।
इस दौरान साकेत मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष अरुण दुबे सहित श्याम दीक्षित, नरेंद्र तिवारी, पप्पू दीक्षित, ईवी सप्रे, एके बाजपेई, जेपी दीक्षित एवं अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

 

Next Post

डैम घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान की हुई शुरुआत, क्षेत्रीय सांसद विधायक सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

डिंडोरी। रविवार को नर्मदा डेम घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे सहित जनप्रतिनिधियों ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर ध्वज स्थापित किया। जल गंगा संवर्धन अभियान पर पहुचे सांसद फग्गन सिंह […]