मंडला। मंगलवार को कान्हा नेशनल पार्क के वनपरिक्षेत्र मुक्की अंतर्गत परसाटोला बीट में दो वर्षीय वन्यजीव मादा बाघ के मौत का मामला प्रकाश मे आया।
सूचना मिलते ही एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक भोपाल से जारी दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की गई। मृतक बाघ का पोस्टमार्टम कान्हा टाइगर रिजर्व के पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. पीके ज्योतषी (सेवानिवृत पशु चिकित्सक) एवं डॉ राकेश वारेस्व के द्वारा किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वन्यजीव मादा बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये।
निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीकरण की कार्यवाही क्षेत्र संचालक रवीन्द्रमणि त्रिपाठी, उपसंचालक (कोर) अमीता केबी, नायब तहसीलदार (बैहर) जमुनाप्रसाद भगत, बम्हनी ग्राम पंचायत की सरपंच शकुन्तला मरकाम, एनटीसीए प्रतिनिधि एवं वन्यजीव विशेषज्ञ श्रवर्णा गोस्वामी, वन्यप्राणी अभिरक्षक (मानद) चन्द्रेश खरे एवं सहा. संचालक (हालोन) अजय ठाकुर सहायक संचालक हालोन व अन्य की मौजूदगी में किया गया।
समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

