कांग्रेस संगठन की बैठक में प्रभारियो के सामने हुई मारपीट, नेताओं के दो गुटों के बीच में जमकर चले जूते-चप्पल

इंदौर। शहर कांग्रेस की संगठन बैठक में नेताओं के दो गुटों के बीच जूते-चप्पल चल गए। एक कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के दूसरे नेता के सीने पर लात मारी। जूते से पीटा। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। दोनों गुटों ने पंढरीनाथ थाने में शिकायत की है।
बता दे कि गांधी भवन में गुरुवार को संगठन की बैठक बुलाई गई थी। प्रभारियों के सामने ही इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और आईटी सेल यूथ कांग्रेस शहर प्रभारी दीपक सोनवाने में विवाद हो गया। दीपक सोनवाने एवं उनके साथी बसंत पाटिल को चोट आई है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे जब बैठक में भाषण दे रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता बसंत पाटिल बीच में बोल पड़े कि यह तो बीजेपी से मिले हुए हैं। हर महीने बंधा हुआ पैसा निगम से इन्हें मिलता है, यह क्या करेंगे। दीपक सोनवाने ने भी बसंत पाटिल की बात का समर्थन किया।
इसी बात पर चिंटू चौकसे और उनके समर्थक नाराज हो गए। कहासुनी मारपीट में बदल गई। यह देख प्रभारी और शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा सभी दाएं-बाएं हो गए।
यूथ कांग्रेस आईटी सेल शहर (शहर) प्रभारी दीपक सोनवाने ने बताया कि इंदौर विधानसभा 2 की संगठन बैठक चल रही थी। मैंने तो कुछ नहीं बोला लेकिन उन्होंने (चिंटू चौकसे) मुझे पुरानी खुन्नस निकाली है। इन्होंने मेरा टिकट कटवाया था। चिंटू ने मेरी पसली पर जूता माराऔर लात मारी है। विधानसभा में ये 1.07 लाख रिकॉर्ड मतो से हारें है। लेकिन उनके खिलाफ कुछ बोलो तो धमकियां मिलती है कि घर से उठवा लेंगे या जान से मरवा देंगे।
वही, चिंटू चौकसे का कहना है, ‘यह परिवार का मामला है, कुछ नहीं हुआ है। कांग्रेस में सभी को बोलने का अधिकार है, लेकिन आरोपों में तथ्य होना चाहिए। ऐसे ही कुछ नहीं बोला जाता है।’ सोनू नाम के एक कार्यकर्ता के सिर में भी चोट आई है। जब चिंटू चौकसे से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वो गिर गया, कुर्सी से चोट लगी।
जब मीडिया ने फिर पूछा कि प्लास्टिक की कुर्सी से चोट लगी? तो वे मुस्कुरा दिए।
पंढरीनाथ थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ता थाने आए थे। एक पक्ष से दीपक और दूसरे पक्ष से संदीप चोट आई है। मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों के नेता समझौते की बात कह रहे थे। अगर शिकायत आती है, तो एक्शन लिया जाएगा।

 

Next Post

गांधीसागर अभयारण्य में लगी आग, प्रस्तावित चीता प्रोजेक्ट के बाड़ों तक पहुंची आग

नीमच। गांधीसागर अभयारण्य के अंतर्गत चेनपुरिया और रावलीकुडी गांव में सूखी घास में आग लग गई है। बता दे कि चीता प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए बाड़े भी इसी क्षेत्र में है। आग तेजी से बढ़ रही है। इस इलाके में व्यापक रूप से धुआं दिखाई दे रहा है। आग […]