पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी दिवस समारोह का किया गया भव्य आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। भारतीय संस्कृति की गौरव शालिनी देव सलिला पावन पुनीत मैकलसुता माँ नर्मदा नदी के प्राकृतिक पावन तट पर स्थित शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल (मप्र) के दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में शिक्षाविद् प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन सांध्य वेला में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, धमनगांव में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में संस्था के प्राचार्य डॉ. हर्ष‌‌‌ प्रताप सिंह सहित रामानन्द आनंद, केएल महोबिया, उमा शंकर एवं अन्य शिक्षकों द्वारा आधुनिक हिंदी साहित्य के विकास के पुरोधा और पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 8वीं की छात्रा अर्पिता मरावी ने हिंदी दिवस की आवश्यकता विकास पर अभिव्यक्ति एवं कीर्ति सनोडिया ने हिंदी भाषा के महत्तव पर अपनी प्रस्तुति दी।
वही, डेविड साहू ने हिंदी प्रचार प्रसार पर अपने विचार प्रकट किए। जिसके बाद छात्रा प्राची पड़वार द्वारा कविता आदमी का अनुपात “आदमी बंद कमरे में” का सुमधुर पाठन किया।
साथ ही छात्रा आस्था गवले व वंदना देशमुख द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु अपनी स्वरचित कविता “सबसे सुंदर हिन्दी” काव्य पाठ प्रस्तुत करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये गये।
संस्था के पीजीटी हिंदी के शिक्षक केएल महोबिया द्वारा गजल के माध्यम से “सुगम कोमल सवैया में लिखे रसखान है हिंदी” हिंदी भाषा के महत्व और उसकी गरिमा को व्यक्त किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2024-25 में 12वीं कक्षा में हिंदी विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर पूजा नागेश एवं गौरी झरिया को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह के द्वारा 2500 रूपये की धनराशि, पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व छात्रा पूजा नागेश ने कहा कि भाषा शिक्षा की बुनियाद है, सभी को छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर अपने कार्य को पूरा करना चाहिए। आज मुझे जो भी सफलता हासिल हुई है वह शिक्षकों बदौलत है, सभी को शिक्षकों की बातों का अनुपालन के साथ शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।
हिंदी दिवस कार्यक्रम के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्था के कार्यालय अधीक्षक यज्ञसेन पटेल, संगीत शिक्षिका आभा बोरकर, अंग्रेजी शिक्षिका दीक्षा तिवारी, लिपिक उमा मिश्रा एवं चौकीदार राकेश कुमार को पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए विद्यालय के धर्मेन्द्र सोनकर, जनार्दन बोरकर, ओम प्रकाश शुक्ल, सभाजीत पटेल, मंगल सिंह, उमेश कांत शर्मा, हेमलता परस्ते सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को पेन देकर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में हिंदी के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने हिंदी भाषा के साथ क्षेत्रीय भाषा के समन्वय के साथ हिंदी भाषा के विकास प्रचार प्रसार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के व्यवसायिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी दिवस कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा अर्पिता एवं वंदना देशमुख ने कु. राखी के सहयोग से किया।
वही, कार्यक्रम का आभार विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक धर्मेंद्र सोनकर द्वारा व्यक्त किया गया।

 

Next Post

प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों द्वारा अंबेडकर पार्क में किया गया प्रदर्शन

भोपाल। मंगलवार को राजधानी के तुलसी नगर स्थित अम्बेडकर मैदान में प्रदेश भर के हजारों अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण, अवकाश सहित अलग-अलग मांगों को लेकर सभा के जरिये प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि सरकार लाडली बहनों को फ्री में करोड़ों रुपए बांट रही […]