चलती कार में जिन्दा जला युवक

धार। सिंघाना से बड़वानी की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। हादसे में ड्राइवर कार के अंदर ही जिंदा जल गया। पास ही खेत में काम कर रहे लोगों ने कार के शीशे को तोड़कर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। घटना मंगलवार दोपहर की है।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी अनिल पंवार ने बताया कि मैं खेत में काम कर रहा था, इस दौरान देखा कि एक कार में आग लगी है। पास जाकर देखा तो अंदर एक युवक फंसा हुआ था। कार की स्टीयरिंग में आग लग रही थी। मैंने विंडो के शीशे तोड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई और कार के साथ युवक भी जिंदा जल गया। हादसे की सूचना सिंघाना चौकी पर दी। इसके कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद और पानी के टैंकर से आग बुझाई गई। हालांकि तब तक युवक का सिर्फ कंकाल बचा था।
सिंघाना चौंकी प्रभारी प्रकाश सरोदिया ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। इससे पेट्रोल की पाइप में आग लग गई। बाद में आग कार के अंदर फैलती गई। मृतक के बचे अवशेषों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बचे अंगों को साथ ही पोस्टमॉर्टम के लिए लिए मनावर सिविल अस्पताल या इंदौर भेजा जाएगा।
चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदिया ने आगे बताया कि वाहन क्रमांक (एमपी09डीबी1076) नीलेश (28) पिता नागुलाल प्रजापत निवासी कोठडा (निसरपुर) के नाम से है। मरने वाला नीलेश ही है। पता चला है कि उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी 4 साल की एक बेटी और 3 साल का बेटा है।

 

Next Post

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट, जबरन कार खींचने की कोशिश में महिला सहित पांच लोगों पर हुआ मामला दर्ज

इंदौर। महानगर के कनाड़िया क्षेत्र में पुलिसकर्मी से कार छीनने की कोशिश करने के मामले में एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रात के समय कार की चेकिंग के दौरान हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रास्ते […]