बड़ा गणपति चौराहे में गैस सिलेंडर फटने से होटल में लगी आग

इंदौर। शहर में मल्हारगंज थानांतर्गत बड़ा गणपति चौराहे पर एक होटल में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे होटल में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर होटल में रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इससे होटल में आग लग गई। होटल में मौजूद लोग तुरंत बाहर भागे। साथ ही आसपास भी भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से होटल का सारा सामान जल गया।
सूचना मिलने के बाद मल्हारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां लगी भीड़ को हटाया।
गौरतलब हैं कि कुछ दिन पूर्व भी इंदौर के मांगलिया में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दुकान में आग लग गई थी। इसमें भी भारी क्षति हुई थी और कुछ लोग घायल भी हुए थे।

 

Next Post

आकस्मिक चिकित्सा प्रबंधन विषय पर सेमिनार आयोजित, सही इलाज देना चिकित्सको की जिम्मेदारी

इंदौर। मालवांचल यूनिवर्सिटी के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया एवं वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सको की टीम ने डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों को आकस्मिक स्थितियों में […]