मंडला सहित कई जिलों में भारी बारिश, प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम हुआ एक्टिव

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। वही, मंडला के बिछिया क्षेत्र में लगातार बारिश से कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। होमगार्ड जवान मौके पर मौजूद हैं। अब तक 70 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है।
निवाड़ी के ओरछा में भी भारी बारिश हो रही है। उमरिया में कथली नदी का पानी पुल तक पहुंच गया है। जिले में महानदी में भी पानी बढ़ गया है।
प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में गुरुवार को अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के 4 जिले भी भीगेंगे।
भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक पन्ना, दमोह, मैहर और कटनी अति भारी बारिश का अनुमान हैं। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा और सतना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

Next Post

जंगली हाथियों ने दो ग्रामीणों के घरों को पहुंचाया नुकसान, पटाखे फोड़कर हाथियों को की गई भगाने की कोशिश

डिंडोरी। जिले में एक बार फिर हाथियों ने आतंक मचाना प्रारम्भ कर दिया है। वन परिक्षेत्र डिंडौरी अंतर्गत ग्राम बसनिया से लगे जंगल में अनूपपुर जिले की ओर से आए हाथी का झुंड चहल कदमी करते नजर आया था। बुधवार को हाथियों ने ग्राम भलवारा में ग्रामीण राय सिंह और […]