सीधी जिले में तेज हवा तो कहीं बारिश ने दिखाया अपना रंग

सीधी। जिले में आज सुबह पहले तेज़ हवाओं ने रुख पकड़ा फिर जोरदार बारिश ने दिखाया अपना रंग। लेकिन गर्मी रूकने का नाम नहीं ले रही। पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है।
5 जून से सीधी और सिंगरौली जिले में मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है। 7-8 जून को चक्रवाती तूफान आने की पुष्टि की गई है।
वही, बारिश और आंधी का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
इससे पूर्व सीधी – सिंगरौली में भीषण आंधी चलने की संभावना जताई गई थी।
वही, प्रदेश में धूप छांव जैसा मौसम रहेगा। यानी कुछ क्षेत्रों में गर्मी जारी रहेगी, तो कुछ जगह में बूंदाबादी बारिश व आंधी की उम्मीद जताई जा रही हैं।
मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ के आसपास चक्रवात के रूप में बना हुआ है, परन्तु हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे अन्य प्रदेशों तक की भूमिका बनी हुई हैं। अब हवाओं का रूख बदलकर दक्षिणी पश्चिमी होने लगा है। आगामी 48 घंटों के दौरान सीधी सहित जिलों में तेज हवा तो सिंगरौली, सीधी, हनुमाना सहित जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विभाग नई जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मध्य प्रदेश में समय से पहले 15 जून को मानसून आने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच तो अन्य जिलों में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस साल मानसून ज्यादा समय तक सक्रिय रहेगा ऐसे में पूरे समय पर्याप्त बारिश देखने को मिल सकती है।
वही, सीधी – सिंगरौली में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है।

 

Next Post

अमिलिया थाना प्रभारी के पिता के निधन पर राष्ट्रीय मीडिया संघ व एजेंसी ने शोक संवेदना किया व्यक्त

सीधी। जिले के निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पुलिस अधिकारी आरके वैश्य के पिता चचाई, बाणसागर निवासी रमेश कुमार वैश्य का आकस्मिक निधन 01 जून 2024 को हो गया है। वहीं, माता का निधन 2021 में हो गया था। स्व. रमेश कुमार वैश्य एक शिक्षक थे। इनका कार्य अत्यंत सराहनीय रहा है […]