एसपी की टीम ने लाखों कीमत का पकड़ा स्क्रैप

सिंगरौली। जिले में अवैध कारोबारों पर एसपी निवेदिता गुप्ता के पुलिस टीम ने नाक में दम कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से कई अवैध कार्यों पर एसपी ने शिकंजा कसते हुये अवैध कारोबारियों के साथ- साथ संबंधित थानों के पुलिस का भी टेंशन बढ़ा दी है।कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के माजन मोड़ मुख्य मार्ग में एक स्क्रैप से लदे ट्रक को एसपी की टीम ने दबोच कर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को जिले में संचालित कबाड़ियों की दुकानों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए थे। जहां कोतवाली पुलिस ने माजन मोड़ से ट्रक से कबाड़ का अवैध परिवहन करने वाले युवक को रंगे हाथों दबोचा। उसके पास से 6.5 टन लोहे का कबाड़ स्क्रैप बरामद करते हुए जप्त कर लिया गया।
एसपी को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी भरक स्क्रैप कबाड़ कारोबारी कही बेचने ले जा रहा है।
एसपी ने पुलिस टीम रवाना कर माजन मोड़ मुख्य मार्ग पर ट्रक क्रमांक एमपी 53 जेड बी 1993 को रोककर चेकिंग की। ट्रक में 6.5 टन लोहे का स्क्रैप लोड पाया गया।
ट्रक चालक केशव प्रसाद द्विवेदी पिता भोला प्रसाद द्विवेदी द्वारा ट्रक में लोड स्क्रैप से संबंधित दस्तावेज मांगा गया। जहां मौके पर वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस को ट्रक में लदा कबाड़ चोरी जैसे अपराध से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस ने बीएनएसएस में जप्ती की कार्यवाही करतें हुए स्क्रैप के संबंध में पतासाजी में लगी हैं।
सूत्र बताते हैं कि पकड़ा गया कबाड़ माजन बगीचे से जुड़ा है। जहां चोरी का माल खपाया जा रहा था।
बता दे कि एसपी के सख्त निर्देश पर इन दिनों जांच टीम सूचना तंत्र के आधार पर अवैध कारोबार पर दबिश देकर कई थानों के पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। एसपी का सख्त निर्देश है कि किसी भी हालत में अवैध कारोबार नही चलने दिया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से एसपी के पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई अवैध कारोबारियों एवं पुलिस कर्मियों में हड़‌कंप मचा दिया है।

 

Next Post

बहरी थाना अंतर्गत हुआ सड़क हादसा, जा रहे हैं बाइक को दूसरे बाइक ने पीछे से मारी टक्कर

सीधी। जिले के बहरी के पास जा रहे बाइक सवार को दूसरे बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। […]