तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटना का शिकार, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

सीधी। जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। जहां बाइक मिट्टी के टीले से टकरा गई और 8 फीट ऊंची उड़ते हुए बाइक के नीचे गिरी, जिसकी वजह से दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दरअसल यह पूरा मामला जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी पुल के पास का है। जहां बीती मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे अमिलिया से निमंत्रण खाकर बहरी की तरफ जा रहे दो बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो गए। जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे कोने पर गिर गई। हादसे में दोनों बाइक सवारो की मौके पर ही मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति ग्राम अमिलिया से निमंत्रण खाकर वापस घर आ रहे थे। जिसमें पप्पू कोल पिता प्यारेलाल कोल मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे शिवप्रसाद दर्जी बैठा हुआ था। जहां उसे मिट्टी का टीला दिखाई नहीं दिया जिसमें मिट्टी की टीले में बाइक चढ़ गई और हवा मे उड़ती हुई बाइक दोनों युवको के साथ नीचे गिरी। जिसकी वजह से सिर के बल गिरने के कारण दोनों की तुरंत ही घटना स्थल पर मौत हो गई।
अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिहावल अस्पताल भिजवा दिया गया है, जहाँ दोनों शवो का पोस्टमार्टम किया गया। हम मर्ग कायम कर चुके है और जाँच कर रहे है।

 

Next Post

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना गीता पाठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। श्रीमद्भगवद्गीता के सामूहिक स्वर पाठ से हृदय प्रदेश के आसमान को गुंजायमान करने और विश्वपटल पर हमारी प्राचीन संस्कृति एवं सनातन धर्म का गौरवगान कराने की अभिलाषा आज साकार हो गई। भोपाल और उज्जैन की धरा पर हजारों आचार्यों द्वारा गीता के सामूहिक स्वर पाठ से प्रदेश का नाम […]