जैन मंदिर में चोरी की नाकाम कोशिश, दरवाजा नहीं खुला तो बदमाशों ने उसमें लगा दी आग

खंडवा। शहर के नवकार नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जैन मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना मंगलवार देर रात 1.53 बजे की बताई जा रही है।
तीन बदमाश मंदिर की दीवार लांघकर मुख्य दरवाजे पर थैला लेकर पहुंचे। दरवाजे में आग लगाकर जलाया। सुबह जैन मंदिर के पट खोलने पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो घटना का पता चला।
सूचना मिलने के बाद पदम नगर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुजारी के अनुसार मंदिर में चोरी नहीं हुई है, बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।

 

Next Post

प्रोजेक्ट क्लैप के अंतर्गत शिक्षकों के वर्कशॉप का किया गया आयोजन

जबलपुर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट क्लैप के अंतर्गत शिक्षकों की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए निर्धारित कार्यक्रम परवरिश के चैंपियन के अंतर्गत जिला संघ जबलपुर द्वारा सहायक राज्य […]