रिटायर्ड डीएसपी को उन्ही के परिवार ने रस्सी बांधकर घसीटा, एक बेटा बैठा छाती पर, दूसरे ने खींचा पैर, पत्नी ने छीना एटीएम और मोबाइल

DR. SUMIT SENDRAM

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना अंतर्गत चंदावनी गांव में पत्नी-बेटों ने रिटायर्ड डीएसपी से मारपीट की। उनके पैर रस्सी से बांधे और घसीटा। एक बेटा उनके सीने पर बैठ गया, दूसरे ने पैर पकड़कर खींचे।
शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पत्नी-बेटे, रिटायर्ड डीएसपी का एटीएम कार्ड और मोबाइल छीनकर भाग निकले।
62 वर्षीय प्रतिपाल सिंह यादव इसी वर्ष 31 मार्च को श्योपुर जिले में महिला सेल के डीएसपी पद से रिटायर हुए थे।
उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मोबाइल और एटीएम वापस दिलाने की मांग की है। वही, घटना का वीडियो भी सामने आया है।
प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वे पत्नी-बच्चों से 15 साल से अलग रह रहे हैं। पत्नी झांसी में दोनों बेटों के साथ रहती है। बेटी गोरखपुर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि 20 अगस्त को पत्नी माया यादव, बेटों आकाश और आभास के साथ गांव आई थी। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की। मैंने सवाल किया तो तीनों ने झांसी चलने की बात कही। मैंने इनकार कर दिया तो जबरन झांसी ले जाने की कोशिश करने लगे। बेटों ने पकड़ा और पत्नी ने मोबाइल और एटीएम निकाल लिए। इसी बीच पड़ोसी बीच-बचाव कराने आ गए तो तीनों भाग निकले।
प्रतिपाल का कहना है कि वे अपने बेटों का भविष्य खराब नहीं करना चाहते, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं कराई।
उन्होंने बताया कि बड़े बेटे को 5 लाख और छोटे बेटे को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। बेटी की शादी करनी है इसलिए वे इस विवाद को और नहीं बढ़ाना चाहते।

 

Next Post

उद्योग से जुड़ने वाली लाडली बहनो को पांच हजार रूपए मिलेंगे अतिरिक्त, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योग और रोजगार को लेकर बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उद्योगों में काम करने वाली ‘लाड़ली बहनों’ को सरकार 5 हजार रुपए अतिरिक्त देगी। उन्होंने […]