संस्कारधानी समरसता होली का आयोजन हो भव्य, तैयारियों को लेकर संगठन की बैठक संपन्न

जबलपुर। संस्कारधानी में एकता और सर्व जाति समभाव की दिशा में प्रयास करते हुए संगठन द्वारा संस्कारधानी समरसता होली महोत्सव का आयोजन रंगपंचमी के अवसर पर 29 मार्च को किया जा रहा है।
इस आयोजन की तैयारियों के लिए समरसता सेवा संगठन की बैठक नेत्रहीन कन्या विद्यालय राइट टाउन में आयोजित की गई।
संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया सनातन संस्कृति में समरसता का रंग गहरा करने वाला होली महापर्व इस बार संस्कारधानी के लिए और खास होगा, जिसमें रंगपंचमी के दिन 29 मार्च को संस्कारधानी समरसता होली महोत्सव में संध्या चार बजे से छोटा फुहारा स्थित राम-जानकी मंदिर से समरंग यात्रा का श्रीगणेश होगा।
यात्रा में पूज्य संतो के सानिध्य में सर्व जाति-समाज और सभी वर्गों के प्रबुद्ध और प्रमुख जन शामिल होंगे।
यात्रा छोटा फुहारा से मिलौनीगंज चौक, सुभाष टाकीज, कोतवाली, कमानिया, फुहारा, लार्डगंज, सुपर बाजार, मालवीय चौक होते हुए डीएन जैन मैदान में संपन्न होगी।
डीएन जैन मैदान मे यात्रा समापन अवसर पर विशाल समरसता होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यात्रा समापन स्थल पर सांस्कृतिक समरसता होली की संयोजना है।
आयोजन में परंपरागत राई-फाग की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फूलों एवं गुलाल के रंग बिखरेंगे।
संदीप जैन ने आगे बताया कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सर्व समाज द्वारा विविध मंचों से समरसता यात्रियों पर परस्पर पुष्प वर्षा के माध्यम से फूलो की होली खेली जाएगी।
उन्होंने बताया इस ऐतिहासिक होली के आयोजन मे अवध एवं बृज सहित देश के अन्य स्थानों की प्रसिद्ध होली की तर्ज पर कार्यक्रम कि रूपरेखा तैयार की जा रही हैं। इस लिए आज की बैठक आयोजित की गई, जिसमे व्यवस्था की दृष्टि से सुझाव लिए गए साथ ही कार्य का दायित्व भी दिया गया।
बैठक में नेत्रहीन कन्या विद्यालय के प्राचार्य पुनमचंद्र मिश्रा, नीलेश रावल, आलोक पाठक, उज्ज्वल पचौरी, राजीव राठौर, अनिल सोनी अन्नू, संजय गोस्वामी, कुसुम चौबे , आशीष इंदुराख्या, राजेश ठाकुर, शरद ताम्रकार, विक्रम परवार आदि उपस्थित थे।

 

Next Post

पीसीसी चीफ ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वालो के ऊपर बोला हमला

भोपाल। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हमला बोला। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम लिए बिना जीतू पटवारी ने कहा कि अभी हमारे एक वरिष्ठ नेता गए हैं। वे तीसरी रो में बैठकर […]