पुलिस ने पकड़ा 2 लाख का मादक पदार्थ गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

शहडोल। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में जिले के देवलोंद थाना पुलिस ने बीती रात सुखाड गांव के समीप गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को दबोच कर उनके कब्जे से 45 किलो गांजा जब्त किया। जबकि इस कारोबार का सरगना फरार हो गया । जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी के साथ जुटी हुई है।
देवलोद थाना प्रभारी ने बताया कि रीवा जिला के मनगंवा निवासी महफूज खान पिता अफजल खान वार्ड नं. 3 और रौनक हुसैन पिता बासिर हुसैन निवासी मनगंवा कार क्रमांक एमपी 17 सीसी 6894 में 45 किलो 630 ग्राम गांजा लेकर रीवां की ओर जा रहे थे। शनिवार व रविवार की दरमियानी रात को मिली सूचना के आधार पर देवलोंद पुलिस ने कार को रुकवाया और तलाशी ली तो कार से गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की तो दोनो ने कबूल किया की उन्होंने पकड़े गये गांजा को ग्राम करौदिया निवासी गांजा के शातिर तस्कर राम सजीवन पटेल के घर से खरीदा है और गांजा लेकर वे रीवा की ओर जा रहे थे।
दोंनो आरोपियों के बयान के आधार पर देवलोंद पुलिस ज़ब सरगना के घर दविश देने पहुंची तो वह फरार हो गया था।
बहरहाल इस मामले में देवलोंद थाना की पुलिस तीनो आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स अधीनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर, शातिर सरगना रामसजीवन पटेल की पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश में जुटी हुई है।

 

Next Post

Finding a place to connect along with other bisexuals in [location]

Finding a place to connect along with other bisexuals in [location] Finding a place to connect with other bisexuals in [location] can be difficult, but it’s crucial that you do anything you can in order to make connections. there are lots of places where bisexuals can congregate, and each one […]