सीधी। जिले के सेमरिया हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने रोड में अचानक एक छात्रा ने अपने गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। उसने एक बार नहीं करीब 9 से 10 बार अपने गले पर वार किया। इसके बाद छात्रा को आनन फानन में जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए छात्रा को संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी कुबेर तोमर ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्कूली छात्रा ने जूता बनाने वाली रापी से खुद को गले में गोदा है। जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर पड़ी है। जहा आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल सीधी ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधीअस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वही, सीधी जिले के अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना 16 अगस्त की दोपहर 2 बजे की है। जहां छात्रा को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


