हरिद्वार(उत्तराखंड)। सावन महीने के पहले सोमवार को शिवालयो में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी।
सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लाइन लगाकर खड़े हुए हैं।
मान्यता के अनुसार सावन में सोमवार के दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
बता दे कि हरिद्वार से लेकर केदारनाथ तक देवभूमि सावन के प्रथम सोमवार को भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी।
आज सावन का पहला सोमवार है, यह दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचे।
वही, हरिद्वार के दक्ष मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने अपनी मनोकामनाओ के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किए।
गौरतलब है कि हरिद्वार का दक्ष महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि यह भगवान की ससुराल थी और सावन के महीने में भगवान शिव इसी मंदिर में विराजते हैं। पौराणिक कथाओं कहा गया है कि राजा दक्ष ने इसी स्थान पर एक यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया था, इससे क्रोधित होकर देवी सती यज्ञ कुंड में कूद कर सती हो गई थी. तभी से मंदिर माता सती और भगवान शिव को समर्पित है। सावन महीने में इस मंदिर का और भी महत्व बढ़ जाता है।


