मऊगंज के गडरा में एक घर के अंदर मिली पिता और दो बच्चों की लाशें, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर से तीन लाशें की बरामद

मऊगंज। जिले के के गडरा गांव में एक घर के अंदर पिता और दो बच्चों की लाशें मिली हैं। घर के आस-पास रहने वालों को बदबू आ रही थी, उन्होंने पुलिस बुलवाकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर कई दिनों पुरानी तीन लाशें मिलीं। इस घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ये लाशें 60 वर्षीय अवसेरी साकेत सहित उसकी 12 वर्षीय बेटी मूलर साकेत और 8 वर्षीय बेटे लाली साकेत की बताई जा रही हैं।
तीनों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई या स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौका मुआयना कर शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक अवसेरी की पत्नी का पहले निधन हो चुका है औरे वे अपने दोनों बच्चों के साथ रहते थे।
वही, घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन के साथ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार भी गडरा गांव पहुंचे।
रीवा से फॉरेंसिक की टीम को घटनास्थल की जांच करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घर कब से बंद था और उन्होंने औसेरी और उसके बच्चों को आखिरी बार कब देखा था।
बता दें की यह वही गांव है जहां बीते कुछ दिन पूर्व एक शख्स की हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर फूटा था कि उन्होंने पुलिस बल के ऊपर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

 

Next Post

कलेक्टर नेहा मारव्या ने किया बजरंग वेयरहाउस गीधा का किया औचक निरीक्षण, पाई गई गड़बड़ियां

डिंडोरी। कलेक्टर नेहा मारव्या ने शुक्रवार को बजरंग वेयर हाउस गीधा का औचक निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई धान की बोरियों की तौल संबंधी जानकारी प्राप्त की और मौके पर ही कुछ बोरियों का वजन तौलवाया। तौल प्रक्रिया के दौरान […]