शिवसेना ने तहसील व थाने की समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेरा, सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि चितरंगी विधानसभा के कुछ ग्राम पंचायत जो देवसर विधानसभा के मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसमे ग्राम खमरिया, झोखो, करथुआ, पराई ग्राम है।
इन सभी ग्राम पंचायतो के ग्रामीण काफी पीड़ित है।
पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में तहसील व थाना इन ग्रामीणों का देवसर लगता था, लेकिन अब इनका थाना एवं तहसील व पंचायत विभाग सभी चितरंगी मुख्यालय कर दिया गया है। ऐसे में चितरंगी मुख्यालय करीब इन पीड़ितों को 45 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता है। जहां आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पीड़ित परिवार काफी परेशान है।
इन समस्याओ के कारण शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मुख्यालय के मुख्य गेट पर घेराव करते हुए ज्ञापन पत्र सौपा।
वही, ग्रामीणो की मांग मांग है कि जल्द से जल्द इनका थाना तहसील जनपद मुख्यालय देवसर से जोड़ दिया जाए वरना आगामी समय में ग्रामीणों को मजबूरन चुनाव बहिष्कार व आगे भी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, संभाग प्रभारी अनुपम द्विवेदी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह, युवा जिलाध्यक्ष मनीष उपाध्याय सहित सैकड़ो ग्रामीण जन रहे मौजूद रहे।

 

Next Post

लाखों की कमाई के लिए किसान करे इस मसाले की खेती, होगा मोटा मुनाफा हो जाएंगे मालामाल….

सीधी। किसान अब अधिक मार्जिन वाली फसलों की खेती में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। अगर आप भी कम लागत में अधिक मुनाफा वाली फसल उगाना चाहते हैं। अगर आप खेती करना चाहते हैं तो हींग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि बाजार में इसकी बढ़ती […]