जनपद पंचायत लिपिक को लोकायुक्त ने रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा

कटनी। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने जनपद पंचायत बड़वारा में पदस्थ कि लिपिक व उसके सहयोगी सचिव 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।
लिपिक ने एक ग्राम पंचायत सचिव से उसकी एरियर्स की राशि का भुगतान कराने के बदले में रिश्वत की मांग की थी, जिससे परेशान होकर सचिव ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।
बुधवार की दोपहर को लिपिक को रिश्वत की राशि देकर जैसे ही सचिव बाहर निकला लोकायुक्त की टीम ने उसको दबोच लिया। उसके साथ उसका सहयोग करने वाले एक सचिव को पकड़ कर कार्रवाई की है।
लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि वर्तमान में ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत की पिपरिया शुक्ल ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव जितेन्द्र सिंह बघेल पर वर्ष 2018 में निलंबन की कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद वर्ष 2023 में वह बहाल हो गया। उस दौरान वह बड़वारा जनपद पंचायत की लुरमी ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ था। बहाली के बाद उसको स्थानांतरित करते हुए ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत भेज दिया गया। निलंबन अवधि की एरियर्स राशि के भुगतान को लेकर सचिव जितेन्द्र ने जनपद पंचायत बड़वारा में आवेदन दिया था और उसके एरियर्स की राशि लगभग 7 लाख रूपये थी, जिसका भुगतान कराने के नाम पर बड़वारा में पदस्थ लिपिक संजय चतुर्वेदी व जनपद में अटैच सचिव आशीष दुबे ने मिलकर उससे 7 हजार रूपये की मांग रिश्वत के रूप में की थी।
सचिव जितेन्द्र ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी जबलपुर को की थी। एसपी लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराने के साथ ही डीएसपी झरबड़े के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम का गठन किया।
बुधवार को टीम जनपद पंचायत बड़वारा पहुंची। इस बीच सचिव जितेन्द्र ने कार्यालय में लिपिक को रिश्वत के रूप में 6 हजार रूपये दिए और बाहर निकलकर टीम को इशारा किया। इशारा पाते ही लोकायुक्त की टीम ने लिपिक संजय चतुर्वेदी को रंगेहाथ राशि के साथ पकड़ा और उसके साथ सहयोगी सचिव आशीष को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

 

Next Post

पर्यावरण स्वच्छ बनाने एवं शहर को सुंदर बनाने की दिशा में वृक्षारोपण अभियान होगा प्रारम्भ, चार माह में 12 लाख वृक्षारोपण का लिया गया संकल्प

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर शहर को स्वच्छ पर्यावरण और सुंदर बनाने की दिशा में महापौर जगत बहादुर “अन्नू” ने संकल्प लिया है। महापौर संस्कारधानी को ग्रीन सिटी बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर “अन्नू” ने पत्रकारवार्ता का आयोजन […]