जबलपुर चेम्बर ने की “मटर महोत्सव” प्रारम्भ करने की अपील

जबलपुर। जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ने मांग की है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना में जबलपुर जिले को मटर उत्पादन के लिए चयनित किया गया था। जिसका आयोजन जिला प्रशासन ने वर्ष 2021 में दिसम्बर में किया गया था, जिससे मटर उद्योग लाभांवित हुआ था।
शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि यह आयोजन हर वर्ष किया जायेगा, किन्तु वर्ष 2021 के बाद आज तक इसका आयोजन नहीं किया गया।
अतः जबलपुर चेम्बर ने शासन से मांग की है कि इस वर्ष भी एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत “मटर महोत्सव” का आयोजन किया जाये ताकि जबलपुर के मटर उद्योग को लाभ मिल सके।
जबलपुर जिले के होटल एंड रेस्टॉरंट एसोसिएशन एवं मप्र पर्यटन निगम तथा फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योगो के साथ “मटर महोत्सव” का आयोजन किया जाये ताकि जबलपुर को मटर उत्पादन का लाभ मिल सके।
जबलपुर चेम्बर के प्रेम दुबे, कमल ग्रोवर, राधेश्याम अग्रवाल, अजय बख्तावर, अजय अग्रवाल, वीरेन्द्र केशरवानी, बलदीप सिंह मैनी, रोशन मुलतानी, विनीत गोकलानी, तनप्रीत छाबडा, अरुण पवार, उपनीत छाबड़ा, पंकज माहेश्वरी, शशिकांत पांडेय, दीपक सेठी, जितेन्द्र पचौरी, दीपक नौगरैया आदि ने “मटर महोत्सव” आयोजित करने की मांग की है।

 

Next Post

इंदौर में मुस्ताक अली ट्रॉफी खेलने आए भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल व रवि विश्नोई महाकाल बाबा के भस्म आरती में हुए शामिल,

उज्जैन। मंगलवार को महाकाल की भस्म आरती में भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल, रवि विश्नोई एवं अभिषेक देसाई शामिल हुए। वे तड़के चार बजे मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर भगवान को दूध अर्पित किया। बता दें कि […]