अफ्रीकन चीतों को रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में बसाने की तैयारी, 20 किमी क्षेत्र में होगी फेसिंग

DR. SUMIT SENDRAM

सागर। वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अफ्रीका से आने वाले चीतों को बसाने की तैयारी प्रारम्भ हो गई है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के चीता प्रोजेक्ट के तहत नौरादेही में चीतों को बसाने के लिए टाईगर रिजर्व प्रबंधन को बजट भी मिल गया है। अब यहां चीतों के लिए क्वारंटाइन बाड़ा और सॉफ्ट रिलीज बाड़ा तैयार किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही टाईगर रिजर्व में करीब 20 किमी लंबी फेंसिंग भी तैयार की जा रही है। बजट मिलने के बाद नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बाड़ा बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. एए अंसारी ने बताया कि चीता प्रोजेक्ट के तहत भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से एक विशेषज्ञ दल जल्द ही यहां पहुंचेगा। जिसके दिशा-निर्देश के बाद काम में और तेजी आएगी।
डॉ. एए अंसारी ने बताया कि विशेषज्ञ दल ने अप्रैल और मई में टाईगर रिजर्व का दौरा किया था। इस दौरे के बाद चीतों को बसाने के लिए उन्होंने प्रबंधन को कई तरह के सुझाव दिए थे। इनमें चीतों की सुरक्षा, खाना-पानी के इंतजाम और मानव द्वंद से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।

 

Next Post

एसआईआर के कार्य में लगी नायब तहसीलदार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

विदिशा। विदिशा में पदस्थ नायब तहसीलदार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। 24 वर्षीय कविता कड़ेले मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राजस्व आवास परिसर घायल हालत में मिलीं। आशंका है कि उन्होंने अपनी बिल्डिंग की छत से छलांग लगाई है। मौके पर पहुंचे लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर […]