विदिशा। विदिशा में पदस्थ नायब तहसीलदार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
24 वर्षीय कविता कड़ेले मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राजस्व आवास परिसर घायल हालत में मिलीं।
आशंका है कि उन्होंने अपनी बिल्डिंग की छत से छलांग लगाई है।
मौके पर पहुंचे लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सको में उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, इस घटना ने जिले के प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मचा दिया है।
कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार इंदौर की रहने वाली थी और छह माह पहले ही विदिशा जिले के खामखेड़ा वृत्त में पदस्थ हुई थीं।
बताया जा रहा कि वे एसआईआर के कार्य में लगी हुई थीं, सोमवार को दिनभर वे एसआईआर के काम में जुटी थी। मंगलवार सुबह यह घटना घटित हुई।
जानकारी के अनुसार मृतका सोमवार को दिनभर वे अपने क्षेत्र में गणना पत्रक फॉर्म जमा करने को लेकर भ्रमण कर रही थी। रात करीब 9 बजे तक कलेक्टर की वीसी में भी शामिल रहीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से इसकी जांचकर रही है। मौत का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है।


