भोपाल। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर की अनुशंसा पर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता तोमर ने वृंदा ठाकुर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सचिव नियुक्त किया है।
वृंदा ठाकुर के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सचिव नियुक्त होने पर सभा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री राजेश सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) शिवसिंह परिहार, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजबहादुर सिंह राणा, विजय सिंह सांवने, अशोक प्रताप सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निहाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह भदौरिया, प्रहलाद सिंह तंवर, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्यामसिंह तोमर, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रिकार्ड प्रभारी) अमित सिंह वैस आदि पदाधिकारियो ने बधाई दी है।

