मंडला। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद मवई के ग्राम लालपुर नायक टोला वार्ड नं 1 में सार्वजनिक पेयजल कूप जीर्णोद्धार का कराया जा रहा।
यह कूप 10 से 12 साल पुराना अनुपयोगी था।
अभियान के अंतर्गत इस कूप का जीर्णोद्धार होने से लगभग 20 परिवार को पानी का सुविधा होगा उपलब्ध होगी।
यह कार्य 15वां वित्त मद से कराया जा रहा, जिसमे गाद निकालना, जगत, फर्श, घिर्री आदि और मनरेगा से सोक पीट का कार्य किया जा रहा है।

