सभी प्रकार की सुविधाएं गरीबों तक पहुंचाने की गारंटी है विकसित भारत संकल्प यात्रा – विश्वामित्र पाठक

सीधी। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के विधानसभा क्षेत्र सिहावल के ग्राम पंचायत पैगमा, पडरिया, गजरही उन्मुक्त, भितरी पहुंची।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामवासियों द्वारा बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा जनहितैषी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक विश्वामित्र पाठक द्वारा निम्नलिखित निर्माण कार्यों की घोषणा की गई…
1- गजरही में स्कूल से आदिवासी बस्ती मार्ग में पी सी सी निर्माण।
2- बहेरा से पड़रिया मार्ग एवं पुल निर्माण।
3- पड़रिया में आदिवासी बस्ती से बसही मार्ग में घाट कटिंग एवं पुल निर्माण।
4- भितरी में टाट पहाड़ से मलखम तक ग्रेवल रोड निर्माण।

 

Next Post

36 किलो चरस के साथ दो तस्करो को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप

भोपाल। चरस की डिलेवरी देने के लिए कोच फैक्ट्री के पास जंगल में छिपे बैठे दो लोगों को क्राइम ब्रांच गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 36.18 किलोग्राम चरस बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 12.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में संभवत: पहली बार […]