इंदौर। महाराजा तुकोजीराव होलकर क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन में दूसरी बार चुनाव की नौबत आ सकती है।
16 फरवरी को चुनाव समिति ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का ऐलान किया है।
इससे पहले 7 फरवरी को ही कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान हुआ था और 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ था।
16 फरवरी को बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों से पदाधिकारी चुनने पर चर्चा की जाएगी।
शहर की सबसे धनी व्यापारी संस्था मानी जाने वाली क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन ने चुनाव के बाद 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। अब इन सदस्यों में से छह पदाधिकारियों का चुनाव होना है।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष के साथ दो संयुक्त मंत्री इन्हीं 21 कार्यकारिणी सदस्यों में से चुने जाना है।
चुनाव समिति की 16 फरवरी को हो रही बैठक में पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से नाम निर्वाचित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।